Gharidea

अगर खुद के नए घर में फर्नीचर बनवाना हो तो क्या बेहतर रहेगा - बढ़ई को बुलवाकर बनवाना या किसी दुकान या ऑनलाइन साइट से मँगवाना? दाम और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए

अपनी जरूरत के अनुसार, इक्का-दुक्का फर्नीचर की आइटम जब खरीदते हैं, तब ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा कर लेते हैं, लेकिन अगर सारे घर का फर्नीचर किसी एक थीम के आधार पर आपके घर के आकार के अनुरूप, एक साथ बनवाना होता है तब निजी देखभाल के साथ यह कार्य अपने घर पर ही करवाना उचित रहता  है|

लकड़ी के किसी भी फर्नीचर पर पॉलिश हो जाती है, तब यह पता नहीं कर सकते की, वह लोकल लकड़ी है या सागवान से बना है, लोकल और सागवान की लकड़ी की कीमत में चार गुना, या उससे भी अधिक अंतर होने से हेराफेरी की संभावनाएं रहती है| रेडीमेड फर्नीचर बेचने वाले द्वारा, पैसे बचाने के लिए सोफा के कपड़े के बाहर दिखने वाली लकड़ी सागवान की और कपड़े के अंदर छुपी हुई लकड़ी लोकल लगा देते हैं| हमारे किसी परिचित का सोफा जब 2 वर्षों में ही खराब हो गया तब हमें यह हेरा-फेरी पता लगी, इसलिए रेडीमेड फर्नीचर की गुणवत्ता पर आंख मूंद विश्वास नहीं कर सकते| मेरे एक परिचित जिन्होंने, इलाके के मशहूर फर्नीचर शॉप से, कार्विंग वर्क के ओरिजिनल सागवान के सोफा सेट लिए, लेकिन, 2 या 3 साल में ही उनसे पाउडर गिरने लगी, सागवान की लकड़ी में दीमक नहीं लगती फिर यह पाउडर कैसे? सोफे को जब खुलवाया गया तब देखा कि कपड़े के भीतर साधारण लकड़ी में दीमक लगी है|

अगर आप अपने पूरे घर का फर्नीचर बनवाना चाहो तो आप यह काम स्वयं के मार्गदर्शन से तीन भागों में कर सकते हैं|

लकड़ी के फर्नीचर में मुख्यतः तीन काम होते हैं:-

1. पहला काम: लकड़ी का चुनाव, आपके इलाके में मिलने वाली फर्नीचर की लकड़ियों के सैंपल बढ़ई की दुकान में मिल जाएंगे| सागवान की लकड़ी फर्नीचर के लिए सबसे श्रेष्ठ है| लकड़ी का फर्नीचर फ्रेम बनाने का काम, फर्नीचर के विशेषज्ञ बढ़ई करते हैं| इसे आप अपने घरके ‘कमरों के नाप के अनुसार’ योग्य नाप का फर्नीचर, मीनाकारी इत्यादि अपनी पसंद से आपके चुने हुए बढ़ई से बनवा सकते हैं और मार्गदर्शन में काम करवा सकते हैं|

जिन लकड़ियों को आप चुनते हैं, उन का नमूना,(एक छोटा टुकड़ा) बढ़ई से प्राप्त कर ले, जिससे कि फर्नीचर का कार्य पूरा होने के दौरान उसके द्वारा इस्तेमाल की गई लकड़ियों से मिलान कर संतुष्टि पा सकते हैं|

किसी भी फर्नीचर को कच्चा जोड़, घर में निर्धारित स्थान पर, कमरे के हिसाब से नाप और जगह का, अपनी आंखों से आकलन कर सकते हैं| फर्नीचर के पक्के जोड़ होने के बाद उनका नाप नहीं बदल सकते|

हर कारपेंटर व्यवसायिक सफाई से सोफा नहीं बना सकता, इस कार्य के लिए विशेषज्ञ बढ़ई होते हैं| वह केवल सोफे का ढांचा बनाने और उस पर कर्विंग करने का काम करते हैं| इसके अलावा डाइनिंग टेबल, चेयर, तथा सेंटर और साइड टेबल, शू रैक, इत्यादि आप अपने पसंदीदा नाप में आपके घर के प्लान के हिसाब से तय कर सकते हैं| फेविकोल की फर्नीचर बुक में आपको इसके डिजाइन मिल जाएंगे|

2. दूसरा काम: बढ़ई द्वारा तैयार किए लकड़ी के फर्नीचर फ्रेम को, थीम के अनुसार पॉलिश करवाना| पॉलिश करवाने से पहले बढ़ाई के द्वारा किया हुआ काम, कार्य की गुणवत्ता, ओरिजिनल सागवान की लकड़ी का होना अपनी आंखों से देख ले तभी आप यह यकीन कर सकते हैं की आपका फर्नीचर अच्छा है| बढ़ाई द्वारा चुनी गई बिना गांठ, छत्तीसगढ़ सागवान लकड़ी कार्विंग फर्नीचर के लिए सबसे बढ़िया किस्म की लकड़ी है| सागवान में भी कई प्रकार के ग्रेड्स उपलब्ध होते हैं हमने यह देखना है की जितनी कीमत हम चुका रहे हैं, उसी ग्रेड की लकड़ी हमें मिल रही है|

सागवान की लकड़ी पर पॉलिश का काम भी समय लेने वाला और खर्चीला ( labour oriented ) होता है, इस कार्य को करने वाले विशेष कारीगर होते हैं| इनके पास पॉलिश की शेड का चयन कर आप यह कार्य करवा सकते हैं|

3.तीसरा कार्य: सोफे की गद्दी लगवाना, ऊपर का कपड़ा लगवाना, और फिनिशिंग का होता है| सोफे के अंदर लगाई जाने वाली गद्दिया कई तरह की गुणवत्ता, देसी और विदेशी ब्रांड तथा अलग-अलग वारंटी के साथ उपलब्ध होती है| डबल बेड का गद्दा अच्छे ब्रांड का 100 डेंसिटी + 40 डेंसिटी की 2 sheet, 10 वर्ष की गारंटी के साथ बनवाते हैं| गद्दी बनवाने का कार्य करने वाले आपको कई तरह की क्वालिटी का सामान दिखाते हैं और आप की अनुमति से आपकी सोफे में लगाते हैं| इसके ऊपर लगने वाला कपड़ा किसी अच्छे होलसेल परदे और सोफे की कपड़े की दुकान से सभी की पसंद के अनुसार हम ले सकते हैं|

इस कार्य में भी लोग फर्जीवाड़ा करते है,आपसे सबसे बढ़िया गुणवत्ता के सामान के हिसाब से पैसे लेते हैं, लेकिन सामान घटिया, सेकंड ग्रेड लगाते हैं| यह बात देख लेना आवश्यक होता है|

अगर फर्नीचर बनवाने का कार्य आप घर में करवाएं तो, 2 से 3 महीने का वक्त और काम करने वालों कारीगरों के लिए जगह इत्यादि का प्रबंध करना होता है| कई बार इस कार्य को बढ़ई के कार्य स्थल पर कराते हैं, और वही पर वह पॉलिश वाले और गद्दी लगाने वाले का प्रबंध वह कर देता है|

कार्य को किसी भी तरह करें, घर के किसी समझदार व्यक्ति द्वारा सप्ताह में एक या दो बार फर्नीचर बनवाई प्रक्रिया को अपना कुछ समय लगा कर देख लेना चाहिए | हर कार्य पूर्ण होने पर गुणवत्ता को जांचे और अगला कार्य करने की अनुमति दें, तब आप बढ़िया किस्म का फर्नीचर आप अपने घर के लिए बनवा सकते हैं|

फर्नीचर कीमती होता है और हम यहां कई दशकों तक चलने के इरादे से खरीदते हैं| फर्नीचर में आने वाले लकड़ी की और बनवाई की गुणवत्ता की समस्याएं फर्नीचर खरीदने के पश्चात तुरंत नहीं दिखती, बल्कि 2 से 4 वर्ष बाद ही दीमक इत्यादि की समस्याएं पता लग पाती है,ऑनलाइन फर्नीचर खरीदारी में कुछ समस्या एक या दो वर्षों बाद जब दिखाई देती है, तो उससे निपटना कठिन हो जाता है|खराब गुणवत्ता का फर्नीचर कुछ वर्षों में ही कबाड़ बन जाता है, और हम अफसोस के अलावा कुछ नहीं कर सकते|

कई नामी ब्रांड लंबी गारंटी वाला फर्नीचर ऑनलाइन बेचते है, लेकिन इनकी कीमत काफी अधिक होती है|

अपने मार्गदर्शन में किसी योग्य बढ़ाई द्वारा अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर बनवाना सस्ता होता है, बशर्ते आप योग्य कारीगरों को ढूंढ सकें और उनके द्वारा किए गए कार्य की गुणवत्ता को परख सके, तब श्रेष्ठ गुणवत्ता का फर्नीचर अपने घर के लिए सही कीमत पर आप पा सकते हैं|

धन्यवाद जी| आपका दिन शुभ हो|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad