Gharidea

Which one is better acrylic wall putty vs cement putty | दीवार पर कौनसी पुट्टी करवाए |

Which one is better acrylic wall putty vs cement putty | दीवार पर कौनसी पुट्टी करवाए |

Which one is better acrylic wall putty vs cement putty | दीवार पर कौनसी पुट्टी करवाए |


अगर आप चाहते हो जब भी आप दीवार को पेंट करें तो दीवारों का कलर बहुत ही शानदार दिखे तो उसके लिए जरूरी होती है पुट्टी। देखिए दोस्तों, ये जो पुट्टी होती है, यह दीवार को एक सपाट स्मूथ सरफेस देने का काम करती है। दीवार के ऊपर जो डुले शंस होते हैं, जो छोटे-मोटे क्रैक्स होते हैं, उन्हें भी हाइड करने का काम यह पुट्टी करती है।

अगर आप बिना पुट्टी के दीवार को कलर करते हो तो आपको मनचाही फिनिशिंग नहीं मिल पाएगी। आपका जो कलर है, फिर चाहे कितना भी महंगा क्यों ना हो, उसमें आपको अच्छी फिनिशिंग नहीं मिल सकती है। इसीलिए दीवारों को पुट्टी करना आवश्यक होता है।

अगर आप मार्केट में जाते हो तो आपको दो टाइप की पुट्टी अवेलेबल होती है। पहली जो कि है वाइट सीमेंट पुट्टी और दूसरी जो कि होती है एक्रिलिक पुट्टी।

अब ये जो दोनों ही टाइप की पुट्टी है, इन दोनों में से आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प कौन सा होगा, यह हम आज के पोस्ट में जानेंगे।



तो इसलिए पोस्ट को पूरा जरूर देखें, और ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे साईट पर जरुर विजित करते रहे जिससे आपको भी काफी मदद मिलेगी |

अब यहां पर सबसे पहली चीज आ जाती है कि यह जो वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी होती है, यह पाउडर के फॉर्म में आती है। आपको इसमें पानी मिक्स करना होता है, और उसके बाद जाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हो। जहां तक बात आती है एक्रिलिक वॉल पुट्टी की, तो ये रेडी टू यूज होती है, यानी कि ये पेस्ट के फॉर्म में आती है, जिसको कि आप डायरेक्टली अपने दीवारों के ऊपर अप्लाई कर सकते हो।

जबकि वाइट सीमेंट पुट्टी बनाने के लिए वाइट सीमेंट, पॉलीमर्स और मिनरल का इस्तेमाल किया जाता है, तो जहां तक बात आती है एक्रिलिक पुट्टी की, तो इसे बनाने के लिए वाइट पिगमेंट्स, एक्सटेंडर, एक्रिलिक इमल्शन और एडिटिव का इस्तेमाल किया जाता है।

जैसा कि हमने देखा, वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी को बनाने के लिए सीमेंट बेस का इस्तेमाल किया जाता है। इसका फायदा यह होता है कि यह जो पुट्टी होती है, इसकी बाइंडिंग प्रॉपर्टी बहुत ही हाई होती है, और इसकी स्ट्रेंथ भी अच्छी होती है। वहीं, एक्रिलिक पुट्टी की बाइंडिंग प्रॉपर्टी और स्ट्रेंथ जो है, वो वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी इतनी नहीं होती है।

अगला पॉइंट है वाटर रेजिस्टेंस। वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी की हाई वाटर रेजिस्टेंस होती है, जबकि एक्रिलिक वॉल पुट्टी की भी लो वाटर रेजिस्टेंस होती है।

अब आईए बात करें कलर कवरेज एरिया की। जहां तक बात आती है वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी की, आप 1 किलो में दो कोट के लिए 10 से लेकर 15 स्क्वा फीट एरिया कवर कर सकते हो। जबकि एक्रिलिक वॉल पुट्टी की बात करें, तो 1 किलो में आप दो कोर्ट के लिए 20 से लेकर 35 स्क्वा फीट एरिया कवर कर सकते हो।



अगले पॉइंट में हम कॉस्ट के बारे में जानेंगे, पर उससे पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि किसकी लाइफ सबसे ज्यादा होती है। तो यहां पर वाइट सीमेंट वॉल पुट्टी जो है, उसकी लाइफ ज्यादा होती है।

अब आईए बात करते हैं सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट की, कॉस्ट। अगर आप वाइट सीमेंट की 40 किलो की एक बैग लेने के लिए जाएंगे, तो आपको 800 से लेकर ₹1000 तक देने पड़ सकते हैं। वहीं, एक्रिलिक पुट्टी 20 किलो तक लेने के लिए आपको ₹1000 से लेकर 1100 तक खर्च आ सकता है, और 40 किलो के लिए आप मान के चल सकते हैं 2000 से लेकर 2200 तक खर्च आ सकता है।

जैसा कि आप यहां पर देख सकते हो कि कॉस्ट का डिफरेंस डायरेक्टली दो गुना आ जाता है। यानी कि आपको एक्रिलिक पुट्टी लेने के लिए वाइट सीमेंट पुट्टी से दो गुना दाम देना पड़ सकता है।

इन सभी चीजों के ऊपर जानकारी को ध्यान में रखते हुए, आप अब निर्णय ले सकते हैं कि कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे उपयुक्त है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपके यूज केस और बजट के अनुसार सही विकल्प का चयन करें। अगर में अपने हिसाब से आपको बताऊ तो आपको वाइट सीमेंट पुट्टी करवाना सही रहेगा |बाकी भी आप अपने इस्तेमाल के हिसाब से आप अपने लिए चयन कर सकते हो |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad