New Teak Wood Door Price 2022 in India || सागवान का दरवाजा बनवाने में कितने रूपये लगेंगे
नमस्कार स्वागत है आप सबका आपके अपने ब्लॉग पर .....अगर आप भी 2022 में अपने घर के लिए सागवान का दरवाजा बनवाने की सोच रहे तो ये आपका सबसे बेस्ट फेसला होगा | क्युकी आप अगर दरवाजे के लिए सागवान की लकड़ी का चुनाव करते है तो ये आपको मजबूती सुन्दरता के साथ कई फायदे भी देगी जो आपको हमरे ब्लॉग की अन्य पोस्ट में देखने को मिल जायेंगे |
सागवान के फायदे
आज हम बात करेंगे की अगर आपको ये दरवाजा बनवाना है तो ये आपको कितने रूपये तक कम्पलीट हो जायेगा |अगर बात की जाए दरवाजे की तो सागवान के आप मेन दरवाजा और स्क्रीन डोर दोनों बनवा सकते है |
स्क्रीन डोर की अगर बात की जाये तो ये आपका जली वाला दरवाजा होगा | इसकी कीमत अगर आज की तारीख में माल और मजदूरी के साथ देखे तो आपको 550 Rs/ SQFT पड़ जाएगी | चलिए समझते है अगर आप अपने घर के लिए 8 फिट ऊँचा और 5 फिट चोडा दरवाजा बनवाते हो जिसकी थिकनेस मिनिमम 1.25 Inch होगी तो ये आपको 8 x 5 x 1.25 = 50 Sqft x 550 = 27500 रूपये में कम्प्लीट होगा |
इसमें लकड़ी और मजदूरी दोनों आ गई है और हार्डवेयर का सामान आपका अलग रहेगा |
मैंन दरवाजे की अगर बात करे तो आपको मैंन दरवाजा चाहे एक पल्ले का हो या दो पल्ले का आपको 750 Rs / SQFT में पड़ेगा | चलिए समझते है अगर आप 8 फिट ऊँचा और 5 फिट चोडा दरवाजा बनवाते है जिसकी थिकनेस 1.25 Inch है तो आपको टोटल 50Sqft x 750 = 37500 Rs में कम्प्लीट होगा |
अगर आप ये दोनों दरवाजे अपने घर के लिए बनवाना चाहते है तो आपको लगभग 65-70 हजार का बजट होगा जिसमे आपको फर्स्ट ग्रेड का दरवाजा मिलेगा | कीमत थोड़ी बहुत डिजाईन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है |
आशा करूंगा आपको ये जानकारी पसंद आई होगी| कोई सवाल हो तो कमेन्ट जरुर करे |